शनाया शर्मा की ग्लैमरस उपस्थिति में भारतीय विरासत को बचाने के लिए बच्चे उतरे क्रीआर हेरिटेज शो के मंच पर
क्रीआर हेरिटेज शो के लिए शनाया शर्मा की पसंद का पहनावा किसी आइकॉनिक से कम नहीं था जो फैशन डिज़ाइनर शालिनी शर्मा द्वारा डिज़ाइन किया गया था।
![शनाया शर्मा की ग्लैमरस उपस्थिति में भारतीय विरासत को बचाने के लिए बच्चे उतरे क्रीआर हेरिटेज शो के मंच पर](https://www.jaipurtimes.org/uploads/images/2023/11/image_750x_655c6b806f9b6.jpg)
जयपुर. क्रीआर हेरिटेज शो की थीम रही हेरिटेज अर्थात् विरासत। शो के मंच पर धनी व निर्धन का भेदभाव समाप्त हुआ। कुछ बच्चों ने प्रांतीय भाषा को बचाने के लिए विभिन्न भाषाओं को अपना परिधान बनाया। कुछ बच्चों ने हेरिटेज थीम से मंच की शोभा बढ़ाई। क्रीआर हेरिटेज शो एक ऐसा शो जो सिर्फ़ परिधानों तक सीमित नहीं था। इसमें क़िस्से भी थे और कहानियां भी थीं। कहानियों की किताबों का विमोचन भी हुआ। इस दौरान सेलिब्रिटी गेस्ट एक्ट्रेस शनाया शर्मा रही।
क्रीआर हेरिटेज शो के लिए शनाया शर्मा की पसंद का पहनावा किसी आइकॉनिक से कम नहीं था जो फैशन डिज़ाइनर शालिनी शर्मा द्वारा डिज़ाइन किया गया था। उन्होंने रेव कॉउचर की एक ऑफ-शोल्डर ब्लैक शिमर बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी, जिसमें पुराने हॉलीवुड ग्लैमर की झलक दिख रही थी। पोशाक में पीछे की ओर एक लंबी जालीदार पूंछ जुड़ी हुई थी, जो उनके पहनावे में नाटकीयता और परिष्कार का स्पर्श जोड़ रही थी।
क्रीआर फाउंडेशन के संस्थापक कुलदीप ने बताया कि ये सिर्फ़ शो नहीं, अपितु सामाजिक मुद्दों पर चर्चा का एक मंच भी रहा, जिसमें संपूर्ण भारत से लोग आए। साथ ही विलुप्त होती विरासत को बचाने के लिए फ़ैशन को माध्यम बनाया गया।
शो के बीच आर्ट अवार्ड भी दिये गए व प्रतिस्पर्धा को समाप्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को समान रूप से आर्ट अवार्ड दिये गए।
यह भी पढ़ें : करवा चौथ मेहंदी विज्ञापन शूट: अभिनेत्री शनाया शर्मा ने परंपरा को फिर से परिभाषित किया