Rajasthani Language Department : राजस्थान में अब विद्यार्थी अपनी क्षेत्रिय भाषा में पढ़ाई कर सकेंगे। राजस्थानी भाषा में विद्यार्थियों को सिलेबस मिलेगा और उसके माध्यम से ही विद्यार्थी अपनी मां बोली भाषा में पढ़ सकेंगे और इसके लिए राजस्थान यूनिवर्सिटी में राजस्थानी भाषा विभाग को शुरू किया जाएगा।
राजस्थान यूनिवर्सिटी में अलग सत्र से राजस्थानी भाषा में पढ़ाई का सिलसिला शुरू हो जाएगा। हालांकि राजस्थानी भाषा में पढ़ाई करवाने के मांग को लेकर विद्यार्थियों में अहाट दिखाई दे रही थी, लेकिन इससे पहले ही राजस्थान यूनिवर्सिटी के नए वाइस चांसलर प्रोफेसर बीपी सारस्वत ने राजस्थानी भाषा में पढ़ाई करवाने की घोषणा कर दी।
वीसी ने घोषणा की कि अगले सत्र से राजस्थानी भाषा का विभाग को खोल दिया है, उनका कहना है कि राजस्थानी भाषा का विभाग से पहले से ही खुल जाना चाहिए था। इसके लिए किसी छात्र की आंदोलन का इंतजार किए बिना ही खुद यह फैसला लिया है।
राजस्थानी विश्वविद्यालय के शिक्षकों को मिलेगी प्रमोशन
वीसी ने कहा कि विश्वविद्यालय के प्रत्येक विद्यार्थी के लिए उनके कार्यालय के दरवाजे खुले है। अगर कक्षा में एक भी विद्यार्थी आता है तो उसके बाद भी कक्षा लगेगी। उन्होंने प्रमुख पदों पर महिलाओं को जिम्मेदारी देने, शिक्षकों के प्रमोशन और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने की बात कही।
उनका फोकस विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों की संख्या को बढ़ाने पर रहेगा। छात्र संघ के चुनाव को लेकर बोले इसके लिए सरकार द्वारा फैसला लिया जाना है, अगर सरकार छात्र संघ के चुनाव को मंजूरी देती है तो वह चुनाव निष्पक्ष रूप से करवाएंगे।
महिलाओं को प्रमुख पदों पर जिम्मेदारी देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि शिक्षण स्टाफ में 60 से 70 प्रतिशत महिलाएं हैं। दो प्रिंसिपल सीनियरिटी के आधार पर नियुक्त किए गए हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर को भी विभागाध्यक्ष बनाया गया है। शिक्षकों के प्रमोशन, कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने और लंबित मामलों को निपटाने पर भी काम होगा।


