Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

फैमिली पेंशन पर सरकार का नया नियम, अब नौकरी करने वाले पति या पत्नी भी ले सकेंगे पेंशन

फैमिली पेंशन पर सरकार का नया नियम, अब नौकरी करने वाले पति या पत्नी भी ले सकेंगे पेंशन

CCS Pension Rules : सरकारी कर्मचारी व सेवानिवृत कर्मचारियों के परिवार को सरकार द्वारा बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार द्वारा फैमिली पेंशन को लेकर नया नियम बनाया है और पेंशन को लेकर पहले जो पात्रता पर उलझन थी, उसको पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया है। अब फैमिली पेंशन के नियमों को सरल कर दिया है और इसमें आय से संबंधित नियम को पूरी तरह से हटा दिया है।

सरकार की तरफ से जारी नए नियम के अनुसार अगर किसी कर्मचारी या फिर पेंशनभोगी की मौत हो जाती है तो उसकी कानूनी रूप से जीवनसाथी यानी पत्नी या पति को पेंशन लेने के लिए आय की कोई सीमा नहीं रही है। चाह कर्मचारी व सेवानिवृत की मौत हो जाती है तो उसकी पत्नी व पति की आय को नहीं देखा जाएगा, बल्कि उसको फैमिली पेंशन का हकदार माना जाएगा।

केंद्र सरकार ने 29 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम 2021 के तहत फैमिली पेंशन को लेकर नया नियम जारी कर दिया है। नए नियम के अनुसार अगर किसी कि पत्नी या फिर पति नौकरी करते हैं या फिर किसी दूसरे स्त्रोत के जरिए अच्छी-खासी कमाई करते हैं तो ऐसी स्थिति में भी उन्हें पेंशन मिल सकती है। उन्हें फैमिली पेंशन का लाभ लेने से नहीं रोका जा सकता है, लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि ये नियम हर किसी के लिए एक जैसे नहीं है।

9000 रुपये की सीमा क्या है

नए नियम के अनुसार जीवनसाथी की मौत के बाद दूसरे पात्र सदस्यों की आय नौ हजार रुपये माह और उस पर लागू महंगाई राहत यानी डीआर से कम होनी चाहिए। यानी ये छूट केवल कानूनी रूप से पति-पत्नी के लिए ही है, इसका मतलब ये नहीं है कि इस छूट का लाभ दूसरे परिवार के सदस्यों को भी एक समान मिलेगा।

आर्थिक निर्भरता साबित करनी होगी

जीवनसाथी को छोड़कर परिवार के अगर अन्य सदस्य फैमिली पेंशन का लाभ उठाना चाहते है तो उनको साबित करना होगा कि वे सरकारी कर्मचारी पर आर्थिक रूप से निर्भर थे.यानी सरकारी कर्मचारी की कमाई से ही उनका खर्च चल रहा था। इनमें ये लोग शामिल है।

विधवा

तलाकशुदा बेटियां

आश्रित माता-पिता

दिव्यांग भाई-बहन

सभी के लिए छूट एक जैसे नहीं

केंद्र सरकार द्वारा जारी नए नियम के अनुसार सभी के लिए नियम एक जैसे नहीं है। अगर कोई दोबारा शादी करने वाली ऐसी विधवा जिसके कोई बच्चे नहीं है तो उसे आय से जुड़ी शर्ते पूरी करनी होगी। यानी ये छूट सभी के लिए एक जैसी नहीं है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 8812 कर्मचारियों को आयुष्मान योजना से जोड़ा