Pushkar Development Project : राजस्थान का तीर्थराज पुष्कर की सरकार ने कायाकल्प करने की योजना बनाई है। राजस्थान सरकार की नई योजना के तहत पुष्कर तीर्थ भविष्य में नव्य, भव्य व दिव्य स्वरूप में दिखने वाला है। इसके लिए सरकार की तरफ से ब्रह्मा मंदिर कॉरिडोर, पुष्कर सरोवर के घाटों एवं परिक्रमा मार्ग को लेकर मेगा प्रोजेक्ट तैयार किया है। इन प्रोजेक्ट के माध्यम से पुष्कर तीर्थ की तस्वीर बदलने वाली है और पुष्कर की सभी सड़क आने वाले समय में चकाचक दिखाई देगी।
पुष्कर की कनेक्टिविटी होगी आसान
राजस्थान के पुष्कर तीर्थ से देश, विदेश से लाखों की संख्या में लोग पहुंचते है। ऐसे में राजस्थान सरकार की तरफ से पुष्कर व आसपास के क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करने लिए नई सड़क परियोजनों की मंजूरी दी गई है। इसके तहत 42 करोड़ रुपये से अधिक के सड़क निर्माण, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का काम किया जाएगा। इसमें पुष्कर-बड़ी घाटी सड़क, सुरजकुंड योजना, मोतीसर मार्ग, सावित्री मंदिर मार्ग और शहर के विभिन्न मार्गों का निर्माण किया जाएगा।
इसके अलावा 80 लाख रुपये की लागत से पुष्कर सरोवर के निकट उच्चस्तरीय पुल की मरम्मत और 1 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से भव्य स्वागत द्वार का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा पेयजल की सप्लाई के लिए सावित्री माता मंदिर क्षेत्र में 50 करोड़ रुपये से काम किया जाएगा। इसके लिए पुष्कर को क्लीन एंड ग्रीन इको सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।
70 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से होगी कायाकल्प
राजस्थान के मेगा प्लान के तहत पुष्कर को विकसित करने की योजना बनाई है। जहां चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा। इसके तहत पुष्कर में 4 करोड़ 93 लाख की लागत से सूरजकुंड योजना (चरण-1) में जीएसबी स्तर तक आंतरिक सड़क निर्माण कार्य, 3 करोड़ 68 लाख रुपये से अधिक लागत के साथ पुष्कर मेला मैदान रोड से मोतीसर तक, 2 करोड़ 39 लाख रुपये से अधिक की लागत से मोतीसर से सूरजकुंड योजना रोड तक सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम किया जाएगा।
इसी तरह 1 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से पुष्कर रेलवे क्रॉसिंग से सावित्री मंदिर एवं 1 करोड़ 43 लाख रुपये से गनाहेड़ा न्यू मेला मैदान होते हुए मोतीसर रोड तक सड़क सुदृढ़ीकरण किया गया है। पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में सड़क संरचना को मजबूत करने के लिए 25 करोड़ रुपये की लागत से अजमेर जिले की सीमा से भदून होते हुए नागौर जिले की सीमा पर उमामाल की ढाणी तक स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
64 लाख 90 हजार रुपये की लागत से मुरली से गुर्जर मंदिर तक सड़क निर्माण, 48 लाख 87 हजार रुपये से अजमेर चुंगी नाका से पचकुंड रोड तक तथा 80 लाख 57 हजार रुपये से गुरुद्वारा से भवन भैरूजी तक सीमेंट कंक्रीट सड़क तथा 1 करोड़ 20 लाख रुपये से गनाहेड़ा स्कीम तक सीसी रोड के कार्य करवाए गए हैं।
लगभग 12 करोड़ रुपए की लागत से पुष्कर-बड़ी घाटी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य की स्वीकृति जारी की जा चुकी है। सूरजकुंड योजना प्रथम के अंतर्गत योजना क्षेत्र का समतलीकरण और ड्रेसिंग कार्य तथा शेमा सड़क निर्माण कार्य जीएसबी स्तर तक 15 करोड़ 11 लाख की लागत से किया जाएगा।