Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा से खाटूश्यामजी जाना होगा आसान, रेवाड़ी से रींगस के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

हरियाणा से खाटूश्यामजी जाना होगा आसान, रेवाड़ी से रींगस के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Khatu Shyamji Birthday Special Train : खाटूश्यामजी के भक्तों के लिए रेलवे विभाग ने स्पेशल ट्रेन का संचालन करके तोहफा दिया है। हालांकि रेलवे विभाग द्वारा खाटूश्यामजी के दर्शन करने वाले यात्रियों के लिए अलग-अलग राज्यों से स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, क्योंकि इसी माह में खाटूश्यामजी का जन्मोत्सव है और काफी राज्यों में उनकी मान्यता है।

ऐसे में जन्मोत्सव पर लगने वाले मेले में लाखों की संख्या में भक्त पहुंचते है। रेलवे विभाग ने हरियाणा के यात्रियों को स्पेशल ट्रेन का तोहफा दिया है, ताकि यात्री बिना किसी बाधा के आसानी से यात्रा कर सके। खाटूश्याम जन्मोत्सव पर स्पेशल ट्रेन रेवाड़ी से रींगस अपडाउन करेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के चीफ पीआरओ अमित सुदर्शन के अनुसार एकादशी पर यात्रियों के लोड को देखते हुए जनरल डिब्बों वाली स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इस ट्रेन से हजारों यात्रियों को राहत मिलने वाली है और नियमित चलने वाली ट्रेनों में भीड़ से राहत मिलेगी।

दो दिन तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे पीआरओ अमित सुदर्शन ने बताया कि विभाग की तरफ से ट्रेन संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस जनरल कोच को स्पेशल चलाया गया है। यह ट्रेन 19 और 20 नवंबर को दो बार अपडाउन करेगी। इस ट्रेन का संचालन हरियाणा के रेवाड़ी जंक्शन से सुबह 11 बजे होगा और यह ट्रेन दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर रींगस जंक्शन पर पहुंच जाएगी। इसी तरह यही ट्रेन वापसी में संख्या नंबर 09638 रींगस जंक्शन से जनरल कोच के साथ दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी और बीच के स्टेशनों पर ठहराव करते हुए शाम 6 बजकर 20 मिनट पर रेवाड़ी जंक्शन पहुंचेगी।

इन स्टेशन पर स्टॉपेज रहेगा

रेलवे प्रशासन के अनुसार खाटूश्यामजी बर्थडे स्पेशल ट्रेन का विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव किया गया है। इस ट्रेन से जहां हरियाणा के यात्रियों को लाभ मिलेगा, वहीं राजस्थान के लोगों को भी राहत मिलने वाली है। यह कुंड, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मावंडा, नीमकाथाना, कांवट और श्रीमाधोपुर रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज करेगी। पैसेंजर लोड के हिसाब से इस एक्सप्रेस ट्रेन सभी 13 कोच जनरल होंगे और 2 गार्ड समेत कुल 15 कोच होंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 8812 कर्मचारियों को आयुष्मान योजना से जोड़ा