Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

आमेर की सागर झील में युवक ने छलांग लगाई, मौके पर मौजूद लोगों ने रस्सी फेंक कर जान बचाई

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
आमेर की सागर झील में युवक ने छलांग लगाई, मौके पर मौजूद लोगों ने रस्सी फेंक कर जान बचाई

जयपुर l विश्व विख्यात आमेर फोर्ट के पीछे की तरफ स्थित सागर झील में शनिवार को एक युवक अचानक कूद गया जिसकी वजह से वह गहरे पानी में डूबने लगा इतने में ही वह मौजूद लोगों ने युवक को देख लिया इसके बाद लोगों ने रस्सी फेंक कर युवक को झील से बाहर रस्सी के सहारे निकाल लिया इस दौरान सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची युवक ने मौके पर मौजूद लोगों से कहा कि घरवाले उसे परेशान करते हैं उसके साथ मारपीट करते हैं वह घर वालों के साथ रहना नहीं चाहता है वह बुजुर्ग लोगों की सेवा करना चाहता है और मंदिर में रहना चाहता है बाद में पुलिस ने जब युवक के परिजनों से कोई पूछताछ में पता चला है कि युवक की मानसिक स्थिति थोड़ी खराब है और तीन-चार महीने से उसकी दवाई भी चल रही है युवक पढ़ने में काफी होशियार है लेकिन नंबर काम आने की वजह से वह डिप्रेशन में भी था फिलहाल युवक को बचा लिया गया है l

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।