Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान में खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन, बीकानेर में 22 हजार किलो तेल सीज

राजस्थान में खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन, बीकानेर में 22 हजार किलो तेल सीज

Rajasthan News : राजस्थान में चला जा रहे शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान खाद्य सुरक्षा दल ने बड़ी कार्रवाई की। जहां पर बीकानेर में 22 हजार किलो खाद्य तेल को सीज कर दिया। केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल ने बीकानेर में कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में तीन प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। जहां पर खाद्य पदार्थों के कुल 6 नमूने जांच के लिए लिए गए तथा बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र स्थित गोदाम से करीब 22000 किलोग्राम खाद्य तेल सीज कर दिया।

इस गोदाम में खाद्य तेल को किया सीज

खाद्य सुरक्षा दल की टीम ने बीकानेर के बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र स्थित मैसर्स लक्ष्मी नारायण भंवर लाल के गोदाम पर पहुंची। जहां पर 22 हजार किलोग्राम खाद्य तेल सीज किया गया। सीज किए गए तेल में नेपाल में बना हुआ CHOICE ब्रांड का सूरजमुखी ऑयल व बाबा रामदेव छाप सरसों का तेल मिला। कार्रवाई के दौरान जांच के लिए खाद्य तेल के तीन नमूने भी लिए गए। CHOICE सूरजमुखी ऑयल की लेबलिंग एवं प्रचार से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।

दो अन्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा दल ने मैसर्स नागड़ नारायण एग्रो इंडस्ट्रीज का निरीक्षण कर नारियल पेड़ा खाद्य सामग्री का एक नमूना जांच के लिए लिया। रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मैसर्स श्री बिशनलाल बाबूलाल की निर्माण इकाई का निरीक्षण कर दो खाद्य नमूने लिए गए।

इस प्रकार एक ही दिन में तीन प्रतिष्ठानों से कुल 6 खाद्य नमूने जांच के लिए लिए गए। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के संबंध में संबंधित फर्मों को इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किए जाएंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

पंचायत चुनाव और त्योहारों से पहले डीग पुलिस का कड़ा पहरा, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च