Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कुश्ती का हुआ महासंग्राम, झज्जर के अर्जुन, चरखी दादरी की काजल बने हरियाणा केसरी

कुश्ती का हुआ महासंग्राम, झज्जर के अर्जुन, चरखी दादरी की काजल बने हरियाणा केसरी

Wrestling Mega-Showdown : हरियाणा के पहलवानों के बीच में कुश्ती महासंग्राम हुआ। पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम में 22 से 24 अक्टूबर तक चले राज्य स्तरीय कुश्ती अखाड़ा में महिला व पुरुष वर्ग के हरियाणा केसरी के मुकाबले हुए। प्रदेशभर के पुरुष व महिला पहलवानों ने हरियाणा केसरी, हरियाणा कुमार, हरियाणा कुमारी तथा फ्रीस्टाइल, ग्रीको-रोमन और मिट्टी कुश्ती के मुकाबलों में दमखम दिखाया।

फ्री स्टाइल में झज्जर का पहलवान बना हरियाणा केसरी

पुरुष वर्ग में हरियाणा केसरी फ्री स्टाइल के मुकाबले 74 से 125 किलोग्राम भार वर्ग में आयोजित किए गए। इसमें झज्जर निवासी अर्जुन ने यह खिताब जीता। इसमें उसने 1 लाख 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की। जबकि हिसार निवासी सुमित ने रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया और 1 लाख रुपये की राशि हासिल की। रोहतक निवासी भूपेंद्र ने कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया और 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की।

ग्रीको रोमन में विपिन बना हरियाणा केसरी

ग्रीको रोमन के पुरुष वर्ग के मुकाबलों में हरियाणा केसी के मुकाबले 77 से 130 किलोग्राम भार वर्ग में हुए। इसमें सोनीपत निवासी विपिन ने पहला स्थान प्राप्त करके 1 लाख 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। जबकि झज्जर निवासी हरदीप ने रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया और 1 लाख रुपये हासिल किए। महरौली निवासी पीयूष कुमार ने कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया और 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि अपने नाम की।

मिट्टी कुश्ती प्रतियोगिता में झज्जर का रजत रहा प्रथम

मिट्टी कुश्ती का हरियाणा केसी का खिताब झज्जर निवासी रजत राठौर ने जीतकर 1 लाख 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की। सोनीपत निवासी अमरदीप कुमार ने रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया और 1 लाख रुपये की राशि हासिल की। फरीदाबाद निवासी मोहित फौगाट ने कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया और 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्राप्त की।

हिसार के दीपक ने हरियाणा कुमार का जीता खिताब

हरियाणा कुमार फ्रीस्टाइल के पुरुष वर्ग के 74 किलोग्राम भार वर्ग में हिसार निवासी दीपक नेप्रथम स्थान प्राप्त किया और एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की। महेंद्रगढ़ के परविंदर ने रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया और 51 हजार रुपये की राशि प्राप्त की। दादरी के दीपक ने कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया और 31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की।

ग्रीको रोमन में हरियाणा कुमार बना सचिन

हरियाणा कुमार ग्रीको-रोमन के पुरुष वर्ग के 77 किलोग्राम भार वर्ग में हिसार निवासी सचिन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की। जींद निवासी सचिन दूसरा स्थान प्राप्त किया और 51 हजार रुपये प्राप्त किए। रोहतक निवासी विकास राणा ने कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया और 31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की।

महिला वर्ग में काजल बनी हरियाणा केसी

महिला वर्ग में हरियाणा केसरी के 62 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में चरखी दादरी निवासी काजलप्रथम स्थान प्राप्त किया और 1 लाख 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की। सोनीपत निवासी कीर्ति ने रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया और एक लाख रुपये की राशि हासिल की। रोहतक निवासी प्रियंका तीसरा स्थान प्राप्त किया और 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि अपने नाम की।

नेहा सांगवान बनी हरियाणा कुमारी

हरियाणा कुमारी महिला वर्ग के 62 किलोग्राम भार वर्ग में चरखी दादरी निवासी नेहा सांगवानने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की। भिवानी निवासी पुष्पा ने रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया और 51 हजार रुपये की राशि हासिल की। सोनीपत निवासी जानवी तीसरा स्थान प्राप्त किया और 31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्राप्त की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

शेखावाटी में विकास का नया रोडमैप, एक्सप्रेसवे, पानी और पर्यटन परियोजनाओं से बदलेगी तस्वीर