New Project Rajasthan : राजस्थान के शेखावटी का विकास के लिए सरकार द्वारा नया रोडमैप बनाया है। जहां पर शेखावटी क्षेत्र के विकास के लिए नए एक्सप्रेसवे, पानी की उपलब्धता, पर्यटन परियोजनाओं का विस्तार किया जाएगा। पर्यटन को मजबूत करने के लिए हर मूलभूत सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि शेखावाटी की विरासत, हवेलियों और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 8 दिसंबर को शेखावाटी हेरिटेज मीट का आयेाजन किया जाएगा। इस मीट के माध्यम से देश-विदेश में बसे शेखावाटी के प्रवासियों को अपनी मातृभूमि की विरासत के संरक्षण, पर्यटन विकास और निवेश के अवसरों से जोड़ना है।
जल सुरक्षा करके शेखावटी को दिया जाएगा पानी
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश की सबसे पहली आवश्यकता पानी है। इसको सरकार द्वारा प्राथमिकता पर काम किया जा रहा है। राजस्थान सरकार की राम जलसेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता के माध्यम से शेखावटी के साथ प्रदेश के दूसरे हिस्से को पानी दिया जाएगा। राम जलसेतु लिंक परियोजना के अंतर्गत लगभग एक लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावित कार्यों में से लगभग 41 हजार करोड़ रुपये के कार्य शुरू हो चुके है। परियोजना से सिंचाई जल की उपलब्धता के साथ ही पेयजल और औद्योगिक आवश्यकताओं की पूर्ति में भी सहायता मिलेगी।
राजस्थान के इन जिलों को मिलेगा यमुना का पानी
राजस्थान सरकार ने यमुना जल समझौता किया गया है। जहां पर यमुना के पानी को राजस्थान के सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिलों की जल आवश्यकताओं को पूरा किया जाएगा। इसके अलावा नर्मदा जल समझौते के तहत बाड़मेर और सांचौर सहित जालोर, भीनमाल एवं रानीवाड़ा को पानी दिया जाएगा। आईजीएनपी, किशाऊ बांध परियोजना, फिरोजपुर फीडर, जवाई जल परियोजना तथा अन्य योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के क्षेत्रों की पेयजल एवं सिंचाई संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए काम किया जा रहा है।
बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा राजस्थान
सीएम ने कहा कि बिजली उत्पादन बढ़ाने और प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार में बिजली उत्पादन बढ़ाने की दिशा में व्यापक प्रयास किए गए हैं। सौर ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों और होटल संचालकों को भी प्रेरित किया जा रहा है। ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता से औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार सृजन को गति मिलेगी।
नए रोड की कनेक्टिविटी से बढ़ेगी रफ्तार
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में रोड कनेक्टिविटी को बढ़ाया जा रहा है। कोटपूतली-किशनगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे और बीकानेर-कोटपूतली एक्सप्रेस-वे जैसी परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। जिनसे सीकर, झुंझुनूं और चूरू सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से कनेक्ट होंगे। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी राजस्थान के बीच आवागमन अधिक सुगम होगा।