Rajasthan New Bus Stand : राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के परिवहन व्यवस्था के नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है। अब राज्य सरकार ने दीपावली से पहले अजमेर जिले को बड़ा तोहफा दिया है। अजमेर का 50 साल पहले बना केंद्रीय बस स्टैंड की जगह पर नया बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। सरकार अजमेर विकास प्राधिकरण को नया बस स्टैंड बनाने के लिए कार्यकारी एजेंसी बनाया है।
इस नए बस स्टैंड पर 70 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। इस अजमेर के बस स्टैंड को दिल्ली के कश्मीरी गेट जैसा बस टर्मिनल जैसे विकसित किया जाएगा और उसी तरह की सुविधा यात्रियों को दी जाएगी। नए बस स्टैण्ड में आधुनिक सुविधाओं के साथ शहर के सौन्दर्यीकरण और व्यवस्थित यातायात पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
बस स्टैंड पर इन सुविधाओं को किया जाएगा विकसित
राजस्थान परिवहन विभाग द्वारा अजमेर बस स्टैंड को दिल्ली के कश्मीरी गेट जैसा बस टर्मिनल की तरह विकसित करने की योजना बनाई है। अजमेर केन्द्रीय बस स्टैण्ड का विकास शहर की बढ़ती जरूरतों और भविष्य की यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखकर किया जाएगा। बस स्टैण्ड का नया डिजाइन आधुनिक सुविधाओं के साथ शहर के सौन्दर्यीकरण को भी ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। इसमें गार्डन, आकर्षक स्टैच्यू, बेहतर लाइटिंग और आधुनिक संरचनाओं का समावेश होगा।
हाई-राइज प्लेटफार्म व डिजिटल डिस्प्ले होगा स्थापित
राजस्थान परिवहन विभाग की योजना के तहत बस स्टैंड को आधुनिक बनाया जाएगा। प्रस्तावित योजना में हाई-राइज प्लेटफार्म, डिजिटल डिस्प्ले, बसों की रियल टाइम लोकेशन की जानकारी, ई-बस चार्जिंग स्टेशन, डीजल पम्प तथा आधुनिक सुविधाओं से युक्त कार्यालयों की व्यवस्था शामिल होगी। वॉल्वो और एसी बसों सहित विभिन्न शहरों के लिए अलग-अलग प्लेटफार्म विकसित करने की योजना भी बनाई जा रही है।
वर्कशाप को किया जाएगा दूसरी जगह शिफ्ट
अजमेर केंद्रीय बस स्टैंड के लिए सभी सुविधाओं के लिए पर्याप्त जगह मिल सके, इसके लिए वर्तमान वर्कशॉप को जयपुर रोड पर स्थानांतरित किया जाएगा। रोडवेज की ओर से एडीए को कुछ भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। भूमि की उपलब्धता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे। वर्कशॉप स्थानांतरित होने से बस स्टैण्ड परिसर का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा तथा यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए अधिक स्थान उपलब्ध होगा।


