Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डॉ. सतीश पूनियाँ ने सोनीपत में किया योग, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डॉ. सतीश पूनियाँ ने सोनीपत में किया योग, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
image_1782017015176_5e33980e964c.jpg

सोनीपत, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरियाणा प्रभारी, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने सोनीपत के मुरथल स्थित में आयोजित योग कार्यक्रम में खिलाड़ियों, आमजन एवं कार्यकर्ताओं के साथ योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर भाजपा हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष , अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी , , पूर्व मंत्री तथा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

डॉ. पूनियाँ ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का माध्यम है। उन्होंने लोगों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से स्वस्थ और निरोग जीवन संभव है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भाग लेकर योग किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। योग दिवस के अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के स्वास्थ्य, फिटनेस और समग्र कल्याण के संकल्प के साथ हुआ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण