सरकारी कर्मचारियों की सालाना मिलने वाली छुट्टियों पर कैंची चलने वाली है। सरकारी कर्मचारियों को पहले से मिलने वाली छुट्टियों पर राज्य सरकार कटौती करने की तैयारी शुरू कर दी है। बंगाल में सरकारी कर्मचारियों को 50 सरकारी छुट्टियां मिलती है, लेकिन अब मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इनमें कटौती की तैयारी कर दी है। जहां पर सरकारी कर्मचारियों को सालाना 40 दिन करने की निर्देश दिए है। अब अधिकारियों को निर्देश दिए है कि दस छुट्टियों की कमी लाई जाए, इसमें अधिकतर छुट्टियों पर धार्मिक आयोजनों पर कैंची चलने वाली है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल के वित्त सचिव द्वारा पहले सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी में पांच दिन की कटौती करके 45 दिन का प्रस्ताव तैयार किया था, लेकिन मुख्यमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी में ओर कटौती करके 40 दिन का करने के निर्देश दिए है। अब दोबारा वे वित्त विभाग की तरफ से छुट्टियों में कटौती करके प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इसमें बंगाल के कई त्योहारों पर अवकाश होता है, ऐसे में सरकार तय कर रही है कि इसमें किन-किन त्योहारों पर छुट्टी होनी चाहिए या नहीं इसकी लिस्ट तैयार की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्यादा छुट्टी होने से सरकारी विभागों का कामकाज प्रभावित हो रहा है और काफी काम लंबित पड़े हुए ै। ऐसे में कार्य को बढ़ाने के लिए सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों में कटौती की जाएगी।
त्योहार व विशेष दिवसों की छुट्टी होगी रद
बंगाल में काफी लोकल त्योहार व विशेष दिन की छुट्टी होती है। तृणमूल कांग्रेस सरकार के कार्यालय के द्वारा कई महापुरुषों की जयंती पर सरकारी छुट्टी घोषित किया हुआ था। जहां पर साल में त्योहार व महापुरुषों की जयंती की लगभग 50 सरकारी छुट्टी होती थी, लेकिन अब इसमें बंगाल सरकार द्वारा कटौती की जाएगी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किन त्योहारों और विशेष अवसरों की छुट्टियां हटाई जाएंगी।


