Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश

Haryana News : ओडिशा के नशा सप्लायर के आरोपी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में हरियाणा के हांसी सीआईए के पांच पुलिस कर्मियों पर गाज गिरी है। हांसी सीआईए स्टाफ की टीम ने आरोपी को ओडिशा से हिरासत में ले लिया था। जहां पर रास्ते में आरोपी को पुलिस थाने के लॉकअप में रखने की बजाए हांसी पुलिस की टीम ने उसको निजी ठहरने की जगह पर रख लिया।

जहां पर नशा तस्करी के मुख्य सप्लायर का आरोपी बाथरूम जाने के बहाने बाथरुम में चला गया और उसने वहां पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ऐसे में आरोपी को लेने गए टीम पर लापरवाही का आरोप लगे। इस पर एसपी विनोद कुमार ने उसको हिरासत में लेने गए पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इसमें हांसी सीआईए में तैनात पीएसआई कपिल, एसआई सम्मत, पीएचसी जोगेंद्र, पीएचसी अल्ताफ और कांस्टेबल मुकेश को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि हांसी में दर्ज मुकदमा नंबर 26 में जांच के दौरान नशीले पदार्थों के मुख्य सप्लायर की पहचान ओडिशा के एक व्यक्ति के रूप में र्हु थी। इस पर हांसी सीआईए स्टाफ की पांच सदस्यीय टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए अपने वाहन में ओडिशा गए थे।

आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी का ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया, लेकिन गिरफ्तार किए गए आरोपी की जगह से थाना क्षेत्र दूर होने के चलते हांसी सीआइए की टीम ने आरेापी को एक जगह पर ठहराव करवा लिया। इसी दौरान आरोपी बाथरूम में जाने के बहाने अंदर गया और वहां फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस टीम की ओर से आरोपी की निगरानी में बरती गई लापरवाही को गंभीरता से लिया गया।

एसपी विनोद कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की गाइडलाइंस के अनुसार आरोपी की सुरक्षा और निगरानी का जिम्मेवारी उस समय गिरफ्तार करने गई टीम की थी। पुलिस कर्मचारियों ने ट्रांजिट रिमांड मिलने के बावजूद उसको थाने में रखने की बजाए अन्य स्थान पर ठहराव किया गया है। इसलिए इन लापरवाही के चलते पांचों पुलिस कर्मियों का सस्पेंड कर दिया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

पीएनबी, केनरा और एक्सिस बैंक के ग्राहकों की हो गई मौज, एफडी स्कीम पर मिलेगा अब पहले से अधिक रिटर्न