Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पीएनबी, केनरा और एक्सिस बैंक के ग्राहकों की हो गई मौज, एफडी स्कीम पर मिलेगा अब पहले से अधिक रिटर्न

फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने वाले लाखों-करोड़ों ग्राहकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। नवंबर महीने में अब तक तीन बड़े बैंकों ने फिक्स डिपॉजिट स्कीम में बढ़ोतरी कर नई दरें लागू कर दी हैं। एफडी की नई दरें लागू होने के बाद ग्राहकों को पहले से अधिक रिटर्न मिलना शुरू हो जाएगा।

FD Scheme Returns
FD Scheme Returns

FD Scheme Returns: फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने वाले लाखों-करोड़ों ग्राहकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। नवंबर महीने में अब तक तीन बड़े बैंकों ने फिक्स डिपॉजिट स्कीम में बढ़ोतरी कर नई दरें लागू कर दी हैं। एफडी की नई दरें लागू होने के बाद ग्राहकों को पहले से अधिक रिटर्न मिलना शुरू हो जाएगा। केनरा बैंक द्वारा लागू की गई नई दरों के बाद अब वरिष्ठ नागरिकों को फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर 7.25 फीसदी तक ब्याज और आम ग्राहकों के लिए अधिकतम ब्याज दर 6.75 वार्षिक दर से ब्याज का भुगतान होगा।

555 दिन की एफडी स्कीम पर केनरा बैंक देगा अब 7.25% की दर से ब्याज

केनरा बैंक द्वारा 555 दिन की एफडी स्कीम पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.10 फीसदी से बढ़ाकर 7.25 फीसदी कर दी गई है। इसके अलावा 444 दिनों की एफडी स्कीम पर केनरा बैंक द्वारा आम ग्राहकों को 6.65 प्रतिशत वार्षिक दर से और वरिष्ठ नागरिकों को 7.15 प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज का भुगतान किया जा रहा है। देश के दो बड़े सरकारी बैंकों पीएनबी और केनरा के अलावा निजी बैंक की श्रेणी में आने वाले एक्सिस बैंक ने भी 3 नवंबर से फिक्स डिपॉजिट स्कीम पर मिलने वाली ब्याज की दरों को बढ़ा दिया है।

444 दिन की एफडी पर पीएनबी बैंक ग्राहकों को मिलेगा पहले से अधिक रिटर्न

पंजाब नेशनल बैंक द्वारा नवंबर महीने से एफडी ग्राहकों को मिलने वाले ब्याज की दरों में बढ़ोतरी करने के बाद नई दरों के तहत वरिष्ठ नागरिकों को अब 7.10% वार्षिक दर से बैंक द्वारा ब्याज का भुगतान किया जाएगा। एफडी की ब्याज दरें बढ़ने से देश के लाखों-करोड़ों पीएनबी बैंक ग्राहकों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा सामान्य नागरिकों को इस स्कीम के माध्यम से 6.60% वार्षिक दर से ब्याज का भुगतान किया जाएगा। एफडी स्कीम के बारे में अधिक जानकारी के लिए निवेश करने से पहले बैंक ग्राहक बैंक कर्मचारियों से संपर्क कर विस्तार से जानकारी अवश्य लें।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश