Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे,  400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण

केंद्र सरकार द्वारा राजस्थान के लिए मेगा एक्सप्रेस वे बनाने की तैयारी की जा रही है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा बनाए जा रहे 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे से पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर बदलने वाली है। इस एक्सप्रेस वे के निर्माण के बाद व्यापार और पर्यटन के नए रास्ते खुलने वाले है। एनएचएआई द्वारा जयपुर से जोधपुर होते हुए पचपदरा के बीच में छह लेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाने की योजना है।

एनएचएआई की तरफ से इस प्रोजेक्ट के लिए 11492 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इस राशि के माध्यम से जहां पर इस एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जाएगा, वहीं एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए जिन किसानों व दूसरे प्रॉपर्टी मालिकों की जमीन आएगी उसका अधिग्रहण किया जाएगा। जमीन अधिग्रहण के लिए एनएचएआई द्वारा मुआवजा राशि राज्य सरकार की पालिसी के अनुसार दिया जाएगा।

ऐसे में जिन किसानों की जमीन इस हाईवे में आने वाली है, उनको मोटा मुआवजा दिया जाएगा, वहीं इसके साथ लगते हुए शहरों व गांवों की जमीन की कीमत आसमान को छूने वाली है, क्योंकि नया एक्सप्रेस वे बनने के बाद इसके साथ लगते हुए गांवों की जमीन पर नए इंडस्ट्रियल हब विकसित होंगे और इससे विकास की नई दिशा खुलने वाली है।

एनएचएआई का दावा है कि इस एक्सप्रेस-वे बनने के बाद जयपुर से जोधपुर का सफर छह से सात घंटे के बजाय करीब चार घंटे का रह जाएगा, वहीं राजस्थान की राजधानी यजपुर की से पश्चिमी राजस्थान की दूरी कम होगी और पचपदरा रिफाइनरी तक पहुंचना भी आसान हो जाएगा।

इन जिलों की जमीन से होकर निकलेगा नया एक्सप्रेस वे

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से लगभग 400 किलोमीटर लंबे नए एक्सप्रेस वे की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। जयपुर-पचपदरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की पहले लंबाई 350 किलोमीटर के आसपास निर्धारित की गई थी, लेकिन अब इसमें विस्तार किया गया है। अब इसकी लंबाई 400 किलोमीटर के आसपास पहुंच गई है।

जयपुर-पचपदरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे जयपुर से शुरू होकर किशनगढ़, अजमेर, पाली जोधपुर जिले की जमीन से होते हुए पचपदरा तक बनाया जाएगा। ऐसे में इन जिलों के जिन गांवों की जमीन से होकर यह 6 लेन एक्सप्रेस वे निकलेगा, उसकी जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके निर्माण के बाद जयपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर और बालोतरा क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी सुपरफास्ट हो जाएगी।

पुराने राजमार्गों पर कम होगा वाहनों का दबाव

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनने से जयपुर-अजमेर और जोधपुर के मौजूदा व्यस्त राजमार्गों पर वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले भारी और मालवाहक वाहनों को नया वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। इससे पुराने राजमार्गों पर यातायात का दबाव घटेगा और स्थानीय यात्रियों को भी राहत मिलेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूर्या सीधे कप्तान के रूप में करेंगी वापसी, 14 नवंबर को खेलेंगे पहला मुकाबला