सूर्यकुमार यादव लंबे समय के बाद एक बार फिर सीधे कप्तान के रूप में वापसी करने जा रहे हैं। कोलकाता के मैदान पर 14 नवंबर को सूर्या अपने कलात्मक शॉट खेलते हुए नजर आएंगे। भारत को T20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव की किस्मत एक बार फिर पलटी मारी है। गौरतलब है कि भारत को सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में वर्ल्ड कप चैंपियन बनने का मौका मिला था।
हालांकि, वर्ल्ड कप के बाद लगातार खराब फार्म के चलते सूर्यकुमार यादव को कप्तानी और भारतीय T20 टीम की प्लेइंग इलेवन दोनों से बाहर होना पड़ा। अब एक बार फिर सूर्यकुमार यादव लंबे समय बाद घरेलू क्रिकेट में कप्तान के रूप में अपने कलात्मक शॉट दिखाते हुए नजर आएंगे। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर चयन समिति ने सूर्यकुमार यादव को सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के लिए टीम की कमान सौंपने का फैसला लिया है।
7 से 9 नवंबर तक सूर्यकुमार यादव खेलेंगे अभ्यास मैच
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी से पहले मुंबई की टीम अभ्यास मैच खेलेगी। इस दौरान सूर्यकुमार यादव 7 और 9 नवंबर को मैदान में अभ्यास मैच खेलते हुए नजर आएंगे। बता दे की सूर्यकुमार यादव को मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम में जगह नहीं मिली थी। लेकिन अब उन्हें टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सफेद बाल से होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई टीम की कमान सौंपी गई है।
14 नवंबर को मुंबई से होगा हैदराबाद का मुकाबला
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मुंबई की टीम 14 नवंबर को अपना अभियान शुरू करेगी। कोलकाता की ईडन गार्डन स्टेडियम में 14 नवंबर को मुंबई का सामना हैदराबाद से होगा। बता दें कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की टीम को एलीट ग्रुप डी में रखा गया है। इस ग्रुप में मुंबई के अलावा हैदराबाद गोवा गुजरात छत्तीसगढ़ उत्तराखंड और विदर्भ की टीमों को शामिल किया गया है। T20 वर्ल्ड कप के बाद सूर्यकुमार यादव को मुंबई की टीम के कप्तान के रूप में यह पहली बड़ी जिम्मेदारी मिली है। सफेद गेंद क्रिकेट के घरेलू सत्र में सूर्या को मुंबई की कमान मिलना उनके करियर में एक नए मोड़ के रूप में देखा जा रहा है।


