झुंझुनू
मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री 24 दिसंबर को मंडावा आएंगे
द्वारा Jaipur Times

मंडावा।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व डिप्टी सीएम दिया कुमारी 24 दिसंबर को मंडावा आएंगे। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दौरे को लेकर बुधवार को जिला कलेक्टर डॉक्टर अरुण गर्ग व पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय मंडावा आए। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कार्यक्रम स्थल मंडावा गढ़ पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम के अलावा मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगे।अधिकारियों ने तेतरा गांव में बनने वाले हेलीपैड स्थल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान ठाकुर अंगद देव सिंह, एसडीएम मुनेश कुमारी, संजय चोपदार, महिपाल सिंह तोलियासर, गिरवर सिंह चूड़ी सहित अन्य मौजूद रहे।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
