Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के इस शहर में खुला हाईटेक इलेक्ट्रिक बस डिपो, प्रदेश में हर 50 किमी पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे

हरियाणा के इस शहर में खुला हाईटेक इलेक्ट्रिक बस डिपो, प्रदेश में हर 50 किमी पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे

Haryana EV Bus Depot : हरियाणा सरकार द्वारा परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने के लिए हाईटेक इलेक्ट्रिक बस डिपो बनाए जा रहे है। इन हाईटेक इलेक्ट्रिक बस डिपो से प्रदेशभर के अलग-अलग जिलों के लिए ई बस सेवा की शुरुआत की जाएगी। जहां पर फिलहाल चल रही डीजल आधारित रोडवेज बसों की जगह पर ई बस सेवा ले लेगी।

इसके बाद हरियाणा में डीजल की खपत में कमी आएगी और पर्यावरण के लिए वरदान साबित होगी। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार ने यमुनानगर में हाईटेक इलेक्ट्रिक बस डिपो की शुरुआत हुई है। जहां पर जगाधरी में करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से बने हाईटेक इलेक्ट्रिक बस डिपो का सीएम नायब सैनी ने लोकार्पण किया। डिपो में आधुनिक बस कार्यशाला, एक साथ छह बसों को चार्ज करने की क्षमता वाले छह चार्जिंग स्टेशन, आधुनिक वाशिंग स्टेशन और सुसज्जित प्रशासनिक भवन बनाया गया है।

प्रदेश में हर 50 किमी पर बनेगा चार्जिंग व वाशिंग स्टेशन

हरियाण सरकार द्वारा ई बस सेवा की शुरुआत करने के साथ उनकी चार्जिंग व वाशिंग की सुविधा प्रदान करने की शुरुआत कर दी है। हरियाणा सरकार का प्लान है कि प्रदेश में हर 50 किलोमीटर पर चार्जिंग स्टेशन व वाशिंग स्टेशन का निर्माण किया जाएगा, ताकि ई बस सेवा को बिना किसी बाधा के चलाया जा सके।

हरियाणा के दस शहरों में ई बस सेवा की शुरुआत

सीएम नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश में केंद्र सरकार की योजना के तहत ई बस सेवा की शुरुआत की जा रही है। अब तक प्रदेश के दस बड़े शहरों में इस सेवा की शुरुआत की जा चुकी है। फिलहाल इन शहरों में 155 इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की गई है। इस वर्ष के अंत तक इनकी संख्या बढ़ाकर 375 की जाएगी। बजट में सभी जिला मुख्यालयों पर इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की घोषणा की गई थी। इसके तहत 10 शहरों में बस डिपो बनाए जा रहे हैं। गत 28 मई को पानीपत डिपो का उद्घाटन किया गया था, जबकि जगाधरी दूसरा डिपो है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जींद जिले के सफीदों में आज दो घंटे का रहेगा पावरकट, रखरखाव कार्य के लिए दिया जाएगा शटडाउन