Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कुरुक्षेत्र पुलिस में 13 एसपीओ की होगी भर्ती, पुलिस लाइन में कल सुबह 10 बजे शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

कुरुक्षेत्र पुलिस में स्पेशल पुलिस ऑफिसर भर्ती होने के लिए पुलिस लाइन, कुरुक्षेत्र में कल आयोजित की जा रही भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ उनकी दो-दो सत्यापित प्रतियां लेकर आना अनिवार्य है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सर्विस बुक व डिस्चार्ज बुक की प्रति, आयु प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज के चार फोटो, चरित्र प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और जाति प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।

SPO BHARTI KURUKSHETRA
SPO BHARTI KURUKSHETRA

SPO Bharti: हरियाणा प्रदेश में कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा 13 एसपीओ की भर्ती के लिए सूचना जारी की गई है। यह भर्ती 13 स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) की अस्थायी आधार पर की जाएगी। कुरुक्षेत्र पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार भर्ती प्रक्रिया कल सुबह, 18 नवंबर को सुबह 10 बजे पुलिस लाइन कुरुक्षेत्र में होगी। नोडल अधिकारी व डीएसपी मुख्यालय सुरेश कुमार ने बताया कि एसपीओ भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 18 नवंबर को सुबह 10 बजे पुलिस लाइन में पहुंचकर आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

सेना से रिटायर्ड जवानों को दी जाएगी प्राथमिकता

कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा की जा रही स्पेशल पुलिस ऑफिसर की भर्ती में भारतीय सेवा से रिटायर्ड जनों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसमें भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सैनिकों के अलावा सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त कर्मियों और एचएसआईएसएफ व एचएपी-2004 से सेवामुक्त किए गए जवानों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों की आयु 25 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए सेना लिपिक कार्यालय के मोबाइल नंबर 97296-87682 पर संपर्क किया जा सकता है।

इन दस्तावेजों को रखें साथ

कुरुक्षेत्र पुलिस में स्पेशल पुलिस ऑफिसर भर्ती होने के लिए पुलिस लाइन, कुरुक्षेत्र में कल आयोजित की जा रही भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ उनकी दो-दो सत्यापित प्रतियां लेकर आना अनिवार्य है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सर्विस बुक व डिस्चार्ज बुक की प्रति, आयु प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज के चार फोटो, चरित्र प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और जाति प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के इस शहर में खुला हाईटेक इलेक्ट्रिक बस डिपो, प्रदेश में हर 50 किमी पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे