Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मण्डावा विधानसभा क्षेत्र में सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चुडैला नांद हसासर लुटटु कोलिण्डा में पहुंचा सरकार का रथ 

मण्डावा विधानसभा क्षेत्र में सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चुडैला नांद हसासर लुटटु कोलिण्डा में पहुंचा सरकार का रथ 


मण्डावा ।
मण्डावा विधानसभा प्रभारी पूर्व विधायक सुभाष पूनिया ने चुडैला पंचायत में जनता को संबोधित करते हुए बताया कि पिछले दो वर्षों में सुशासन, पारदर्शिता, जनकल्याण और समग्र विकास के नए मानक स्थापित करते हुए हमारी सरकार ने ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को साकार रूप देने हेतु अनेक ऐतिहासिक एवं दूरदृष्टिपूर्ण निर्णय लिए हैं।

इस दौरान पुर्व सांसद नरेन्द्र खिचड ने बताया कि सरकार की विकासकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने हेतु व उन्हें सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है और आगामी वर्षों में भी सर्वांगीण विकास, जन-आकांक्षाओं की पूर्ति और समृद्ध व सशक्त राजस्थान के निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता इसी दृढ़ता और प्रतिबद्धता के साथ निरंतर आगे बढ़ती रहेगी । इस दौरान राजेन्द्र ठेकेदार,रथ प्रमुख देशराज, मुकेश दुत, पवन भालोठिया, दुर्गाराम तिलोटिया, हिमांशु जांगिड़, कमलेश आदि ग्रामीण मौजुद रहें । इस दौरान ग्रामीणों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर खुशी जाहिर करते हुए जनप्रतिनिधियों व सरकारी रथ का स्वागत किया