Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नेवटा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आईसीटी लैब का उद्घाटन 14 कंप्यूटर सेट वितरित

नेवटा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आईसीटी लैब का उद्घाटन 14 कंप्यूटर सेट वितरित

जयपुर टाईम्स

सांगानेर :-सांगानेर पंचायत समिति क्षेत्र के नेवटा ग्राम स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को आईसीटी (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) लैब का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जगतगुरु कृपालु महाराज की प्रचारिका एवं श्री राधा गोविंद पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीधरी दीदी के सान्निध्य में लैब का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय को 14 अत्याधुनिक कंप्यूटर सेट उपलब्ध कराए गए, साथ ही विद्यार्थियों के लिए कुर्सी, टेबल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की गईं।

आईसीटी लैब के अलावा विद्यालय में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास को ध्यान में रखते हुए लाइब्रेरी सेटअप, शुद्ध पेयजल के लिए एक बड़ा वाटर कूलर तथा टिफिन बॉक्स व स्टेशनरी किट भी भेंट की गई। समारोह की शुरुआत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मधुर स्वागत गीत से हुई, जिसने उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर श्रीधरी दीदी ने कहा कि उनका उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है। आज के डिजिटल युग में तकनीकी ज्ञान अत्यंत आवश्यक है और यह पहल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विद्यालय की प्रधानाचार्य मितेश कुमारी ने आईसीटी लैब को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और छात्र-छात्राएं भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकेंगे।

समारोह में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीताराम गुप्ता, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपाल शर्मा, थानाधिकारी उदय सिंह शेखावत (महिंद्रा सेज थाना), पूर्व सरपंच गोविंद राम चौधरी, उप सरपंच प्रकाश चंद बोहरा, पूर्व सरपंच शिवचंद चौधरी, जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव ललित किशोर गोलाड़ा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, पवन शर्मा, बद्री नेहरा, गणेश प्रजापत, राजेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण