Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अवैध रूप से संचालित नॉनवेज की दुकानें बन्द करवाने को सौंपा ज्ञापन 

अवैध रूप से संचालित नॉनवेज की दुकानें बन्द करवाने को सौंपा ज्ञापन 

जयपुर टाईम्स

चाकसू :- चाकसू के कोटखावदा मोड़ के आसपास बिना वैद्य लाईसेंस के अवैध मीट की दुकानों का संचालन हो रहा है दुकाने को बन्द करवानें को लेकर भापजा मंडल अध्यक्ष कृष्णा सैनी के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी बनवारी लाल मीणा को ज्ञापन सौंपा। वहीं नगरपालिका क्षेत्र के लोगों ने बताया कि आम जन को आकर्षित करने के लिए खुले आम मीट को अपनी दूकानों के सामने लटका कर रखते है तथा अपनी दूकानों का अपशिष्ट कचरा आम रास्ते में फेक देते हैं। वहीं लोगों ने बताया कि आस पास क्षेत्र के दर्शनार्थी भक्तजन वैष्णों देवी माता, गणेश मन्दिर और बालाजी का मन्दिर में दर्शन करने इन दुकानों के सामने से ही जाते है अन्य कोई रास्ते का कोई विकल्प नहीं है। जहां पर मीट की दूकान वालों द्वारा जानबूझकर भक्तों की आस्था को ठेस पहुंचाने के आशय से अपने मीट की दूकान के अपशिष्ट कचरे को आम रास्ते पर फेंक देते है, जिस रास्ते का उपयोग क्षेत्र के भक्त लोग मंदिर जाने के लिए करते है और उनकी धार्मिक भावना को आधात पहुंचता है जब इनका विरोध करते है तो ये दूकान वाले भक्तजनों के साथ गाली गलौच करते है तथा अपने दैनिक प्रयोग के औजारों के मारने के लिए हमला करने पर उतारू हो जाते है। इन दुकानों के सामने से क्षेत्र के लोगों और मंदिर दर्शन करने जाने वाले भक्तजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं ज्ञापन में बताया कि उन्हीं दुकानों के पीछे मां सारधा बालिका छात्रावास भी है जिसमें जाने वाली छात्राओं को आने-जाने में बहुत सी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। इन अवैध दुकानों को बंद करवाने व इन पर कार्रवाई करने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण