Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर-भीलवाड़ा हाईवे पर कचरा संकटः पंचायत ने फेंका कचरा, जिम्मेदार बेखबर  हाईवे को पर बनाया कचरा पात्र

जयपुर-भीलवाड़ा हाईवे पर कचरा संकटः पंचायत ने फेंका कचरा, जिम्मेदार बेखबर   हाईवे को पर बनाया कचरा पात्र

जयपुर टाईम्स

सांगानेर :-जयपुर-भीलवाड़ा मेगा हाईवे पर गुलाब सर्विस स्टेशन एच पी पेट्रोल पंप जगन्नाथपुरा के पास इन दिनों कचरे का अंबार लगा हुआ है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों राहगीर गुजरते हैं, जिन्हें दुर्गंध के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे किनारे जमा यह कचरा अब स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन गया है।

सूत्रों के अनुसार, स्थानीय ग्राम पंचायत ने ही इलाके की सफाई के बाद सारा कचरा हाईवे किनारे डाल दिया है। इससे गांव की गंदगी तो साफ हो गई, लेकिन हाईवे को कूड़ाघर में बदल दिया गया।

इस कचरे को खाकर निराश्रित गायें बीमार हो रही हैं। कई गायें दिनभर प्लास्टिक चबाती देखी जाती हैं। हालांकि, जिम्मेदार अधिकारी इस स्थिति से पूरी तरह बेखबर या अनदेखी कर रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत कचरा उठाकर हाईवे पर डाल देती है और फिर हफ्तों तक कोई इसकी सुध नहीं लेता। न तो सफाई की जाती है और न ही कचरा हटाने के कोई उपाय किए जाते हैं, जिससे पूरा इलाका दुर्गंध से भरा रहता है। हाईवे पर बढ़ती गंदगी सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन गई है।

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण