Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एसीबी ने तिलम संघ के महाप्रबंधक को 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

जयपुर/कोटा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को कोटा के रावतभाटा रोड स्थित तिलम संघ कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए महाप्रबंधक रमेश चंद्र बैरागी को 30,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

एसीबी के अनुसार, परिवादी ने समर्थन मूल्य पर पहले से संचालित अपने सेंटर को दोबारा बरकरार रखने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि महाप्रबंधक बैरागी ने सेंटर जारी रखने के एवज में 1 लाख रुपए नकद रिश्वत की मांग की, साथ ही सेंटर पर आवंटित होने वाले 45 हजार कट्टों पर प्रति कट्टा 1 रुपए कमीशन के रूप में 45 हजार रुपए अतिरिक्त मांगे। इस तरह कुल 1 लाख 45 हजार रुपए की अवैध मांग की गई।

परिवादी ने इसकी शिकायत एसीबी में दर्ज करवाई। सत्यापन में आरोप सही पाए जाने पर trap की कार्य योजना बनाई गई। योजना के तहत बुधवार को परिवादी तिलम संघ दफ्तर पहुंचा और पहली किश्त के रूप में 30 हजार रुपए बैरागी को दिए। बैरागी ने रकम कुर्ते की जेब में रखी, इसी दौरान पूर्व निर्धारित इशारे पर एसीबी टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और रिश्वत की राशि बरामद कर ली।

एसीबी अधिकारियों का कहना है कि बैरागी लंबे समय से यहां पदस्थापित है, इसलिए सेंटर आवंटन से जुड़ी उसकी पूर्व की सभी कार्यवाहियों की भी जांच की जाएगी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका भी परखी जाएगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण