Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर में सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव

जयपुर में सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव

परिचित से मिलने निकला था घर से, बॉडी पर नहीं मिले चोट के निशान

जयपुर, 28 अगस्त। गुरुवार सुबह खोह नागोरियान इलाके में सड़क किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिट्टी में पड़ा हुआ था, जिसे देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जेएनयू अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया और घटनास्थल से सबूत जुटाए।

पुलिस ने मृतक की पहचान आमेर के ढांड गांव निवासी जगदीश मीणा (50) पुत्र किशन लाल के रूप में की है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि वह परिचित से मिलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। सुबह करीब सात बजे प्रेम नगर के पास कच्चे रास्ते पर उनका शव मिला।

एसआई मुकेश कुमार ने बताया कि शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। इससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका कमजोर लग रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की है और आसपास के इलाके में छानबीन शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों की भीड़ शव मिलने की खबर सुनते ही मौके पर जुट गई। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

*

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण