Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

RAS-2013 पेपर लीक मास्टरमाइंड की संदिग्ध मौत

RAS-2013 पेपर लीक मास्टरमाइंड की संदिग्ध मौत

जयपुर, 26 अगस्त।
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की चर्चित **RAS-2013 पेपर लीक प्रकरण** के मास्टरमाइंड अमृत लाल मीणा (56) निवासी करौली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मीणा को 21 से 23 अगस्त तक वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

परिजनों के अनुसार हालत गंभीर होने पर 24 अगस्त को उन्हें वेंटिलेटर पर जयपुर रेफर करवाया जा रहा था। रास्ते में आगरा के पास उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद परिजन शव को हिंडौन सिटी के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, परिजनों नेजहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है और नादौती थाने (करौली) में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अमृत लाल मीणा का नाम बीते एक दशक में पेपर लीक से जुड़े कई मामलों में सामने आया था। बताया जाता है कि पिछले 5 वर्षों में उसने करीब 100 लोगों को गजेटेड अफसर बनवाया। इस दौरान उसने बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार को अंजाम दिया था।

राजस्थान में परीक्षाओं के पेपर लीक मामले हमेशा से राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर संवेदनशील रहे हैं। ऐसे में मीणा की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों के आरोप और पुलिस जांच के बीच अब यह देखना होगा कि इस प्रकरण की सच्चाई क्या सामने आती है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण