Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर में कार से मिले दो मासूम भाइयों के शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

जयपुर में कार से मिले दो मासूम भाइयों के शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

जयपुर। राजधानी जयपुर में मंगलवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गलता गेट थाना क्षेत्र के नगतलाई इलाके में एक कार से दो नाबालिग सगे भाइयों के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान अनस (8) और अहसान (5) के रूप में हुई है, जो महवा (दौसा) निवासी शहजाद के बेटे थे।

जानकारी के अनुसार, दोनों मासूम मंगलवार शाम घर के पास खेल रहे थे। थोड़ी देर बाद अचानक दोनों लापता हो गए। परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी तलाश की लेकिन बच्चे नहीं मिले। रात करीब 11.30 बजे घर से महज 30 फीट दूर खड़ी एक कार में दोनों बेसुध हालत में पड़े मिले।

परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। डीसीपी करण शर्मा ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एक बच्चे के शरीर पर **खून के निशान** पाए गए हैं, जिससे परिवार ने हत्या की आशंका जताई है।

फिलहाल पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों की भीड़ अस्पताल एवं घटनास्थल पर जुट गई।

मासूमों की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण