Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान की मणिका विश्वकर्मा बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2025

राजस्थान की मणिका विश्वकर्मा बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2025

जयपुर। राजस्थान के श्रीगंगानगर की मणिका विश्वकर्मा ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2025 का ताज अपने नाम कर लिया। सोमवार रात जयपुर के सीतापुरा स्थित जी स्टूडियो में हुए इस ग्रैंड फिनाले में उन्होंने देशभर से आईं 47 प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर यह खिताब जीता। अब मणिका 21 नवंबर 2025 को थाईलैंड के नोंथाबुरी में होने वाले *मिस यूनिवर्स 2025* अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

फिनाले में दिखा ग्लैमर और आत्मविश्वास

मिस यूनिवर्स इंडिया-2025 का ग्रैंड फिनाले ग्लैमर, आत्मविश्वास और प्रतिभा का संगम रहा। शुरुआत ऊर्जावान डांस परफॉर्मेंस से हुई। इसके बाद प्रतिभागियों ने इंट्रोडक्शन, स्विम सूट और इवनिंग गाउन राउंड में अपनी सुंदरता और व्यक्तित्व से निर्णायकों को प्रभावित किया। टॉप-48 से सिलेक्शन होते-होते प्रतियोगिता टॉप-20 और फिर टॉप-11 तक पहुंची। अंत में क्वेश्चन-आंसर राउंड में मणिका की समझदारी और आत्मविश्वास निर्णायक रहे और उन्होंने विजेता का ताज पहन लिया।

रनर-अप्स और निर्णायक मंडल

प्रतियोगिता में तान्या शर्मा फर्स्ट रनरअप रहीं। वहीं, महक ढींगरा सेकंड रनरअप, अमिशी कैशिक थर्ड रनरअप और सारंगथम निरुपमा फोर्थ रनरअप बनीं। जूरी में मिस यूनिवर्स इंडिया के ओनर निखिल आनंद, बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, फेमस स्टाइलिस्ट एशले रोबेलो और निर्देशक फरहाद सामजी शामिल थे।

भारत के लिए बड़ी उम्मीद

मणिका विश्वकर्मा की जीत न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। अब पूरा भारत उम्मीद लगाए बैठा है कि वे थाईलैंड में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगी।

*

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण