Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की सगाई

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की सगाई

मुंबई में बुधवार को क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (25) ने सानिया चंडोक से सगाई की। सानिया, मशहूर बिजनेसमैन रवि घई की पोती और गौरव घई की बेटी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेंदुलकर और घई परिवार ने इस निजी समारोह की जानकारी सार्वजनिक नहीं की। सगाई में केवल दोनों परिवारों के करीबी सदस्य मौजूद थे।

अर्जुन तेंदुलकर एक फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। वे घरेलू क्रिकेट में गोवा की टीम के लिए खेलते हैं और IPL में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। उन्होंने क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से खास पहचान बनाई है।

सानिया चंडोक मिस्टर पॉज पेट स्पा में डायरेक्टर हैं, जो पालतू जानवरों की देखभाल और ग्रूमिंग सेवाओं के लिए मशहूर है। बिजनेस बैकग्राउंड से आने वाली सानिया अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं।

यह सगाई खेल और कारोबारी जगत के दो प्रभावशाली परिवारों को एक सूत्र में बांधने वाला महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है। हालांकि, शादी की तारीख को लेकर दोनों परिवारों ने अभी कोई घोषणा नहीं की है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण