Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सत्यपाल मलिक ने राजस्थान से ही दिखाए थे बागी तेवर: पीएम मोदी पर हमले, 300 करोड़ की रिश्वत का दावा बना जांच का कारण

सत्यपाल मलिक ने राजस्थान से ही दिखाए थे बागी तेवर: पीएम मोदी पर हमले, 300 करोड़ की रिश्वत का दावा बना जांच का कारण

पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ नेता सत्यपाल मलिक का मंगलवार को निधन हो गया। उनका राजस्थान से गहरा जुड़ाव रहा। राज्यपाल रहते हुए उन्होंने सबसे पहले यहीं से केंद्र सरकार के खिलाफ बागी तेवर दिखाने शुरू किए थे। खासकर किसान आंदोलन के दौरान उन्होंने शेखावाटी के कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खुलकर हमला बोला था।

17 अक्टूबर 2021 को झुंझुनूं में दिए गए उनके बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि जम्मू-कश्मीर के किरू हाइड्रो प्रोजेक्ट में एक औद्योगिक समूह ने उन्हें 300 करोड़ की रिश्वत की पेशकश की थी। मलिक ने इस प्रकरण में संघ का नाम भी लिया था, जिससे सियासी हलकों में हलचल मच गई थी।

CBI ने अप्रैल 2022 में इस मामले में जांच शुरू की और फरवरी 2024 में मलिक के ठिकानों पर छापेमारी की। मई 2025 में उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई, जिसमें 5 लोगों को आरोपी बनाया गया।

सत्यपाल मलिक का राजस्थान से निजी जुड़ाव भी था। वे 70 के दशक से नियमित रूप से राज्य में विभिन्न कार्यक्रमों में आते थे और बाड़मेर के वरिष्ठ नेता गंगाराम चौधरी से उनके पारिवारिक संबंध थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के मेडिकल कालेजों में एडमिशन के नियम बदले, इन डाक्टरों पर 10 लाख का जुर्माना और 3 साल की लगेगी रोक