IND-NZ One Day Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन गार्डन मैदान में खेले गए आज 5 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मुकाबले को भारतीय टीम ने 5 विकेट से जीत लिया है। आज सुबह भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया था। न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.2 ओवर में मात्र 185 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। भारतीय गेंदबाजों ने आज शानदार गेंदबाजी करते हुए पूरे मैच में न्यूजीलैंड के किसी भी बल्लेबाज को खुलकर नहीं खेलने दिया। इस मैच में सबसे किफायती गेंदबाजी अंशुल कंबोज द्वारा की गई। अंशुल कंबोज को आज के मैच में किफायती गेंदबाजी की बदौलत मैन ऑफ द प्लेयर चुना गया है।
22 रन खर्च कर अंशुल ने दो मेडन ओवर के साथ झटके दो विकेट
अंशुल कंबोज ने आज भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में खेलते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में शानदार गेंदबाजी का परिचय दिया।भारतीय गेंदबाज अंशुल कंबोज ने 10 ओवर में मात्र 22 रन ही खर्च किए और दो मेडन ओवर निकालने के साथ न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मिचेल सैंटनर और नैथन स्मिथ के रूप में दो सफलताएं भी हासिल की। अंशुल कंबोज ने पूरे 10 ओवर की गेंदबाजी में एक भी बार न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने जाने के बाद अंशुल ने कहा कि उन्होंने पिच के बारे में ज्यादा सोचने की बजाय सही लाइन और लेंथ पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को लगातार गेंदबाजी करने की रणनीति अपनाई।
भारत में 143 रन का रिवाइज्ड टारगेट 22.4 ओवर में किया हासिल
न्यूजीलैंड द्वारा पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को आज 186 रन का टारगेट दिया था। लेकिन इसके बाद भारतीय टीम की बैटिंग के दौरान बारिश आने के कारण मैच को बीच में रोकना पड़ा। बारिश शुरू होने से पहले भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए थे। बारिश बंद होने के बाद फिर से मैच शुरू होने से पहले 186 रन के टारगेट को 143 में रिवाइज कर दिया गया। इसके अलावा ओवर की संख्या 50 से घटकर 32 कर दी गई। भारतीय टीम ने पांच विकेट खोकर 22.4 ओवर में आसानी से 143 का टारगेट हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने न्यूजीलैंड पर 1-0 की बढ़त बना ली है।


