Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान में 7 अगस्त से फिर बरसेगा मानसून: उमस से राहत के आसार, पार्वती बांध के 4 गेट खोले, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

राजस्थान में 7 अगस्त से फिर बरसेगा मानसून: उमस से राहत के आसार, पार्वती बांध के 4 गेट खोले, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

राजस्थान में पिछले दो दिनों से सुस्त पड़ा मानसून अब फिर एक्टिव होने जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि 7 और 8 अगस्त से एक नया कमजोर सिस्टम सक्रिय होगा, जिससे राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार बनेंगे। खासकर 7 अगस्त को 5 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सोमवार को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, लेकिन इससे उमस और गर्मी और ज्यादा बढ़ गई। राजधानी जयपुर समेत कई शहरों में बादल छाए रहे, पर तेज बारिश नहीं हुई।

पिछले 24 घंटे में कोटा के दीगोद में सबसे ज्यादा 25 मिमी बारिश दर्ज की गई। कोटा के ही लाडपुरा में 15 मिमी, प्रतापगढ़ में 5 मिमी, उदयपुर के लसाड़िया में 4 मिमी, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में भी हल्की बारिश हुई। वहीं, धौलपुर, करौली और राजसमंद के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी दर्ज हुई।

बारिश के चलते जलस्तर बढ़ने पर कोटा के पार्वती बांध के 4 गेट खोल दिए गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन 7 अगस्त के बाद बारिश का दौर फिर शुरू हो सकता है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण