Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर में 11 साल के बच्चे का अपहरण: घुमाने के बहाने ले जाकर मां से मांगी फिरौती, पुलिस ने 8 घंटे में बच्चे को ढूंढा

जयपुर में 11 साल के बच्चे का अपहरण: घुमाने के बहाने ले जाकर मां से मांगी फिरौती, पुलिस ने 8 घंटे में बच्चे को ढूंढा

जयपुर के रामनगरिया इलाके में 11 साल के बच्चे पीयूष योगी के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक परिचित युवक ने उसे घुमाने के बहाने बाइक पर बैठाया और महवा ले जाकर मां को कॉल कर एक लाख रुपए की फिरौती मांगी। धमकाते हुए कहा – "अगर पीयूष चाहिए तो पैसे दो, बच्चा मेरे पास है।"

बच्चे की मां की शिकायत पर रामनगरिया थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के जरिए आरोपी की ट्रेसिंग की, जिससे उसकी लोकेशन महवा और फिर अलवर के लक्ष्मणगढ़ में पाई गई।

लक्ष्मणगढ़ में पुलिस की घेराबंदी देखकर आरोपी घबरा गया और बच्चे को एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट के पास छोड़कर फरार हो गया। रामनगरिया पुलिस ने लक्ष्मणगढ़ पुलिस की मदद से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया।

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी महल रोड, रामनगरिया में एक ढाबे पर काम करता है और वहीं से पीड़ित परिवार से उसकी जान-पहचान हुई थी।

फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। गिरफ्तारी के बाद ही अपहरण की असली वजह सामने आ सकेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण