Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित: सड़कों पर जलभराव, ट्रैफिक जाम; मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

जयपुर में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित: सड़कों पर जलभराव, ट्रैफिक जाम; मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

जयपुर में देर रात से हो रही लगातार बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सुबह करीब साढ़े 7 बजे बारिश तेज हो गई, जिससे ऑफिस जाने वाले लोग रास्तों में फंस गए। सड़कों पर पानी भर जाने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कोटखावदा में बीते 24 घंटे में 50 मिमी बारिश दर्ज हुई, वहीं कोटपूतली में सबसे ज्यादा 64 मिमी वर्षा हुई। इसके अलावा चाकसू में 28 मिमी, तुंगा में 25 मिमी, आमेर के ताला में 21 मिमी, चाँदवास में 24 मिमी और रामगढ़ बांध क्षेत्र में 14 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में सक्रिय लो प्रेशर सिस्टम के कारण जयपुर, टोंक, भीलवाड़ा सहित आसपास के जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 2-3 घंटे में और बारिश की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में ACB की बड़ी कारवाई, पब्लिक हेल्थ की कर्मचारी को रिश्वत के साथ पकड़ा रंगेहाथ