Haryana News: हरियाणा में ACB की टीम द्वारा रिश्वत के मामले में बड़ी कार्रवाई करने की खबर सामने आ रही है। प्रदेश के जींद जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज 15000 रुपए की रिश्वत के साथ पब्लिक हेल्थ के कर्मचारी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो को जींद में पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट कार्यरत एसडीसी धर्मबीर गोयत के खिलाफ रिश्वत को लेकर शिकायत मिली थी। इसके बाद एसीपी ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के कर्मचारी धर्मवीर गोयत को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
बिल पास करने की एवज मांग रहा था ठेकेदार से रिश्वत
एसीबी की टीम के अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया गया धर्मवीर गोयत ठेकेदार से रिश्वत की मांग कर रहा था। बिल पास करने की एवज में रिश्वत की मांग करने पर ठेकेदार ने एंटी करप्शन ब्यूरो को इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद आज विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के मामले में पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के कर्मचारी धर्मवीर गोयत को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार इस मामले में रिश्वत की राशि ग्रुप-डी के एक कर्मचारी के पास से बरामद की गई है। इसके बाद एचकेआरएन कर्मचारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।


