Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर में एक घंटे की मूसलाधार बारिश ने बढ़ाई मुसीबत: सड़कों पर भरा पानी, गाड़ियां बंद, जगह-जगह लगा जाम

जयपुर में एक घंटे की मूसलाधार बारिश ने बढ़ाई मुसीबत: सड़कों पर भरा पानी, गाड़ियां बंद, जगह-जगह लगा जाम

सोमवार शाम जयपुर में हुई तेज बारिश ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। दिनभर की उमस के बाद शाम 6:30 बजे शुरू हुई बारिश ने एक घंटे में ही निचले इलाकों को जलमग्न कर दिया। इस दौरान ऑफिस से घर लौट रहे लोग रास्तों में फंस गए, कई वाहनों की इंजिन पानी में बंद हो गई।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में और बारिश की संभावना है, जिसको देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। जयपुर में सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक 4 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

सबसे अधिक बारिश जेएलएन मार्ग पर 111.5 मिमी रही, जबकि सांगानेर में 74 मिमी, कलेक्ट्रेट पर 55 मिमी, चौमूं में 27 मिमी और आमेर में 12 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, आसपास के क्षेत्रों में नरैना में 20 मिमी और फागी में 12 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

भारी जलभराव के कारण कई क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। शहर की बाहरी कॉलोनियों से आने-जाने वाले लोग बीच रास्ते में फंसे रहे। बारिश के बाद देर रात तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा, जिससे जनजीवन सामान्य होने में समय लग सकता है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में ACB की बड़ी कारवाई, पब्लिक हेल्थ की कर्मचारी को रिश्वत के साथ पकड़ा रंगेहाथ