Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कार्तिक आर्यन कार से जयपुर पहुंचे, करण जौहर ने किया स्वागत; पिंकसिटी में शुरू होगी 'तू मेरी, मैं तेरा' की शूटिंग

कार्तिक आर्यन कार से जयपुर पहुंचे, करण जौहर ने किया स्वागत; पिंकसिटी में शुरू होगी 'तू मेरी, मैं तेरा' की शूटिंग

बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन अपनी आगामी फिल्म 'तू मेरी, मैं तेरा' के अगले शेड्यूल के लिए जयपुर पहुंच गए हैं। फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। इससे पहले वे नवलगढ़ (झुंझुनूं) में शूटिंग कर रहे थे। खास बात यह रही कि कार्तिक नवलगढ़ से जयपुर तक खुद कार ड्राइव करते हुए पहुंचे और इस सफर के खूबसूरत नजारों को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो के रूप में साझा किया।

जयपुर पहुंचने पर फिल्म के निर्माता करण जौहर ने होटल रामबाग पैलेस में कार्तिक आर्यन का गर्मजोशी से स्वागत किया। वीडियो में कार्तिक राजस्थान की बारिश, हरे-भरे रास्तों और सुंदर मौसम का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।

नवलगढ़ में भी शूटिंग के दौरान कार्तिक ने अपने फिटनेस रूटीन और शूटिंग एक्सपीरियंस को शेयर किया था। वे एक वीडियो में हेरिटेज होटल की छत पर एक्सरसाइज करते दिखे, जबकि दूसरे वीडियो में **जैकी श्रॉफ** के साथ उनकी मजेदार कैमिस्ट्री भी देखी गई। फिल्म में जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

अब जयपुर में इस रोमांटिक फिल्म की अगली शूटिंग शेड्यूल की शुरुआत होने जा रही है।

कार्तिक आर्यन कार से जयपुर पहुंचे, करण जौहर ने किया स्वागत; पिंकसिटी में शुरू होगी 'तू मेरी, मैं तेरा' की शूटिंग

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में ACB की बड़ी कारवाई, पब्लिक हेल्थ की कर्मचारी को रिश्वत के साथ पकड़ा रंगेहाथ