Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

डकैतों से 75 लाख के रत्न 1 लाख में खरीदे, कहा- नकली हैं; जयपुर पुलिस ने मुंबई से आरोपी को पकड़ा** डकैती के गहनों को बताया फेक, फ्लैट से 70 लाख के जवाहरात बरामद

डकैतों से 75 लाख के रत्न 1 लाख में खरीदे, कहा- नकली हैं; जयपुर पुलिस ने मुंबई से आरोपी को पकड़ा** डकैती के गहनों को बताया फेक, फ्लैट से 70 लाख के जवाहरात बरामद

जयपुर। जयपुर में हुए 75 लाख रुपए की डकैती के मामले में पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए मुंबई से आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने डकैतों से पूरे रत्न-जवाहरात सिर्फ 1 लाख रुपए में यह कहकर खरीद लिए कि ये सब नकली हैं। आरोपी का नाम अजय कुमार नट (39) है, जो भरतपुर के सेवर का रहने वाला है और फिलहाल ठाणे (मुंबई) में रह रहा था।

डीसीपी (ईस्ट) तेजस्वनी गौतम के अनुसार, एसएमएस थाना पुलिस पहले ही इस मामले में 4 डकैतों को गिरफ्तार कर चुकी थी। इन्हीं की निशानदेही पर पुलिस ने मुंबई जाकर अजय के फ्लैट पर दबिश दी, जहां से 70 लाख रुपए कीमत के असली रत्न और जवाहरात बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने डकैतों को विश्वास दिलाया कि रत्न-जवाहरात नकली हैं और सोना भी सिर्फ 16 कैरेट का है, जिससे डकैतों ने पूरा माल महज 1 लाख रुपए में उसे सौंप दिया।

पुलिस अब फरार चल रहे 2 अन्य बदमाशों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। मामले में जल्द और भी खुलासे होने की संभावना है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में ACB की बड़ी कारवाई, पब्लिक हेल्थ की कर्मचारी को रिश्वत के साथ पकड़ा रंगेहाथ