Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

135 बस स्टैंडों पर रेलवे जैसी सुविधाएं: एसी वेटिंग हॉल और फूड कोर्ट बनेंगे, सरकार चलाएगी 'मेरा बस स्टैंड मेरी जिम्मेदारी' योजना

135 बस स्टैंडों पर रेलवे जैसी सुविधाएं: एसी वेटिंग हॉल और फूड कोर्ट बनेंगे, सरकार चलाएगी 'मेरा बस स्टैंड मेरी जिम्मेदारी' योजना

जयपुर, 30 जून।
राज्य सरकार ने जयपुर, जोधपुर और उदयपुर समेत प्रदेश के 135 रोडवेज बस स्टैंडों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसके तहत एसी वेटिंग हॉल, फूड कोर्ट और साफ-सुथरे टॉयलेट जैसी लग्जरी सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी।

‘मेरी बस मेरी जिम्मेदारी’ थीम पर आधारित ‘मेरा बस स्टैंड मेरी जिम्मेदारी’ योजना में सरकार भामाशाहों और दानदाताओं के सहयोग से बस स्टैंडों को गोद देगी। योजना के अंतर्गत बस स्टैंडों को तीन श्रेणियों—A, B और C में वर्गीकृत किया गया है। C कैटेगरी को दो वर्गों (ऑपरेशनल और नॉन ऑपरेशनल) में बांटा गया है।

इस पहल का उद्देश्य रोडवेज की छवि में सुधार लाना और यात्रियों को रेलवे स्टेशन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।