Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

रेड क्रॉस का मानव सेवा मिशन: अलवर अस्पताल को 40 कंबल और लोहे का ट्रंक प्रदान 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
रेड क्रॉस का मानव सेवा मिशन: अलवर अस्पताल को 40 कंबल और लोहे का ट्रंक प्रदान 

अलवर:
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा सर्दी के मौसम में मानव सेवा के तहत राजकीय राजीव गाँधी सामान्य चिकित्सालय, अलवर को 40 कंबल और एक बड़ा लोहे का ट्रंक प्रदान किया गया। ये कंबल अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे ठंड से सुरक्षित रह सकें।

रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. एस.सी. मित्तल ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है और इसे नैतिक जिम्मेदारी समझकर करना चाहिए। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील चौहान ने इस सहयोग के लिए रेड क्रॉस टीम का आभार व्यक्त किया।

रेड क्रॉस के अन्य पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि दिल्ली मुख्यालय से और अधिक कंबल मंगवाने की कोशिश की जाएगी।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।