Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

36 खाद्य कारोबारकर्ताओं के किए रजिस्ट्रेशन

36 खाद्य कारोबारकर्ताओं के किए रजिस्ट्रेशन


अलवर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अलवर के निर्देशानुसार जिले में खाद्य कारोबार करने वाले सभी व्यक्तियों के पास खाद्य लाइसेंस उपलब्ध हो सके इसकी सुगमता के लिए बस स्टैंड गुढाचुरानी एवं विवेकानंद पार्क सब्जी मंडी थानागाजी में खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन शिविर का आयोजन गुरुवार को प्रात: 11 बजे से दोपहर साढ़े 3 बजे तक किया गया।
इस दौरान दोनो शिविर में 36 खाद्य कारोबारकर्ता, जिसमें दूध विक्रेता, डेरी वाले, दवा विक्रेता, मिठाई विक्रेता, किराना सामान विक्रेता, चाट ठेले वाले, फल सब्जी विक्रेता, रेस्टोरेंट ढाबे वाले का खाद्य लाइसेंस/ रजिस्ट्रेशन मौके पर जारी किया गया। इसके साथ ही सभी व्यापारियों को खाद्य पदार्थों के रखरखाव के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। उनको अपने खाद्य लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन अपनी दुकान पर लगा कर रखने एवं फूड से टी डिस्प्ले बोर्ड दुकान पर लगा कर रखने को निर्देशित किया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IND-NZ MATCH: भारत की जीत में चमके अंशुल कंबोज, किफायती गेंदबाजी के दम पर बने प्लेयर ऑफ द मैच