Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आपदा प्रबंधन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में आत्मरक्षा व बचाव की दी जानकारी  

आपदा प्रबंधन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में आत्मरक्षा व बचाव की दी जानकारी  


अलवर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय माध्यमिक विद्यालय, गून्दपुर में दो दिवसीय आपदा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में आमजन, विद्यार्थियों व महिलाओं को विभिन्न आपदाओं के दौरान सुरक्षा व आत्मरक्षा के उपाय सिखाए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेंद्र शर्मा ने बताया कि आपदा के समय घबराने की बजाय सतर्कता व जागरूकता आवश्यक है। जहरीली गैस के रिसाव से बचने के लिए गीले कपड़े का उपयोग और सुरक्षित स्थान का चयन करने जैसे उपाय बताए गए।
इस दौरान सीपीआर और बेसिक लाइफ सपोर्ट की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा विशेषज्ञ, विभागीय अधिकारी व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IND-NZ MATCH: भारत की जीत में चमके अंशुल कंबोज, किफायती गेंदबाजी के दम पर बने प्लेयर ऑफ द मैच