Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अलवर। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन सरिस्का-अलवर की ओर से फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन (FoSTaC) कार्यक्रम का आयोजन स्पैरो होटल्स, MGB कॉम्प्लेक्स, मनु मार्ग, अलवर में किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र में फूड सेफ्टी और फूड हैंडलिंग के विषय पर जानकारी दी गई, जिसमें कई होटलों के फूड हैण्डलर्स ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य होटल उद्योग में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष भाटिया, सचिव अजय गर्ग, और निर्मल इंडस्ट्रीज के ट्रेनिंग पार्टनर डॉक्टर अनुपम चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को खाद्य सुरक्षा के महत्व को समझाने और इसे अपने दैनिक कार्यों में लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IND-NZ MATCH: भारत की जीत में चमके अंशुल कंबोज, किफायती गेंदबाजी के दम पर बने प्लेयर ऑफ द मैच