Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गून्दपुर में दो दिवसीय आपदा प्रशिक्षण शिविर आयोजित, आत्मरक्षा व बचाव के उपाय बताए गए  

गून्दपुर में दो दिवसीय आपदा प्रशिक्षण शिविर आयोजित, आत्मरक्षा व बचाव के उपाय बताए गए  

अलवर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग व आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय माध्यमिक विद्यालय गून्दपुर में दो दिवसीय आपदा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों, महिलाओं और आमजन को आपदा प्रबंधन और आत्मरक्षा के उपाय बताए।

चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. प्रवीण असवाल ने बताया कि नोटिफाइड व्यक्तियों को आपदा दक्षता प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि वे आपदा के दौरान बचाव कार्य में प्रशासन की मदद कर सकें। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र के पास बसे लोगों को गैस रिसाव जैसी आपदाओं से बचने के उपाय बताए।

शिविर में बच्चों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। गृह मंत्रालय से प्रो. सूर्य प्रकाश और स्वास्थ्य मंत्रालय से डॉ. शुभांगी कुलसेगे सहित कई विशेषज्ञों ने सहभागिता की। प्रधानाचार्य ममता रानी मीणा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शिविर की सफलता में योगदान दिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IND-NZ MATCH: भारत की जीत में चमके अंशुल कंबोज, किफायती गेंदबाजी के दम पर बने प्लेयर ऑफ द मैच