Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

गुरुपर्व के अटूट लंगर में पाई श्रद्धा की प्रसादी

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
गुरुपर्व के अटूट लंगर में पाई श्रद्धा की प्रसादी


अलवर। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश गुरुपर्व पर सोमवार को शुरु हुए अटूट लंगर में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की प्रसादी पाई ओर खुद को निहाल किया। इस पर्व को समर्पित करते हुए प्रभातफेरी निकाली गई। जिसकी शुरुआत 29 दिसंबर से शुरु की गई थी। जिसका समापन उपरांत श्री अखंड पाठ साहिब रखे गए, वहीं सोमवार को भोग अर्पण किया ओर उसके उपरान्त कीर्तन दरबार सजाए गए। जिसमें कीर्तनी जत्थों ने कीर्तन करके संगत को निहाल किया।
गुरुपर्व आयोजन में विशेष तौर पर जिला अलवर गुरमत प्रचार कमेटी के चेयरमैन सरदार श्लोक सिंह ने रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह व सानिया हॉस्पिटल के डॉ. तैयब खान को सम्मानित किया। उसके उपरान्त गुरु का अटूट लंगर शुरु हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसादी पाई। यह जानकारी मुख्य सेवादार सरदार गुरचरण सिंह ने दी।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।