Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विधूड़ी की अभद्र टिप्पणी पर अलवर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पुतला फूंका  

विधूड़ी की अभद्र टिप्पणी पर अलवर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पुतला फूंका  

अलवर (जयपुर टाइम्स)
जिला कांग्रेस कमेटी अलवर ने भाजपा नेता रमेश विधूड़ी द्वारा प्रियंका गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में अशोक सर्किल पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधूड़ी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका।

महिलाओं के प्रति असंवेदनशीलता:
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिश्रा ने विधूड़ी के बयान को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह भाजपा के चरित्र को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान भारतीय संस्कृति का हिस्सा है और ऐसे अपमानजनक बयान शर्मनाक हैं।

प्रदर्शन में कांग्रेसजनों की भागीदारी:
प्रदर्शन में विधायक मांगेलाल मीणा, अजीत यादव, गफूर खान, कमलेश सैनी, और अन्य कांग्रेस नेताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रवक्ता रिपुदमन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस इस बयान को लेकर भाजपा की घोर निंदा करती है और देशभर में इसके खिलाफ आवाज उठाएगी।

कांग्रेस ने मांग की कि भाजपा ऐसे नेताओं पर कार्रवाई करे और महिलाओं के प्रति सम्मानजनक माहौल बनाए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IND-NZ MATCH: भारत की जीत में चमके अंशुल कंबोज, किफायती गेंदबाजी के दम पर बने प्लेयर ऑफ द मैच