Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सडके ना केवल रोड कनेक्टिविटी को जोडऩे का काम करती है बल्कि विकास को गति देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है -जूली

सडके ना केवल रोड कनेक्टिविटी को जोडऩे का काम करती है बल्कि विकास को गति देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है -जूली

अलवर। नेता प्रतिपक्ष एवं अलवर ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सडके ना केवल रोड कनेक्टिविटी को जोडऩे का काम करती है बल्कि विकास को गति देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार के राज में अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विकास को तीव्र गति से पंख लगे जिसकी बदौलत आज क्षेत्र मे आमजन को सहुलियत मिल रही है।
उन्होंने कहा कि अलवर ग्रामीण क्षेत्र में बड़े स्तर पर विधायक निधि कोष से सड़कों सहित विभिन्न विकास कार्यो का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विधानसभा के सभी क्षेत्रों को दृष्टिगत रखते हुए विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे है। जूली रविवार को मालाखेडा ब्लॉक के गांव बालेटा, पूनखर एवं भंडोडी में करोडों रुपए की लागत से हुए विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
जूली ने ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में इंटरलॉकिंग सडक, श्मशान घाट निर्माण, रिनिवल कार्यों, वाटर कूलर, ग्रेवल सडक, सिंगल फेस बोरिंग सहित पाइप लाइन का उद्घाटन किया।
ग्रामीणों ने जूली का जताया आभार:

अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में हुए विभिन्न विकास कार्यो के उद्घाटन व शिलान्यास समारोह के अवसर पर ग्रामीणों ने ग्रामीण विधायक जूली का आभार जताते हुए माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन हिम्मत सिंह, उपप्रधान महेश सैनी, हटया खान, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सावित्री मीणा, संजीव बारेठ, सरपंच हजारी मीणा, जगदीश, हरिकिशन मीणा, कैलाश जाटव, भगवंती देवी मीणा, योगेश मेहता, निहाल गुर्जर, मीरा धर्म सिंह यादव, कमल सिंह चौधरी, रामखिलाड़ी मीना सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IND-NZ MATCH: भारत की जीत में चमके अंशुल कंबोज, किफायती गेंदबाजी के दम पर बने प्लेयर ऑफ द मैच