Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह के पांचवे दिन की गई समझाईश एवं प्रवर्तन कार्रवाई

राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह के पांचवे दिन की गई समझाईश एवं प्रवर्तन कार्रवाई


अलवर। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि परिवहन एवं सडक विभाग द्वारा 'अलवर परवाहÓ की थीम पर 31 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह 2025 के पांचवें दिन रविवार को परिवहन विभाग के द्वारा यातायात नियमों की जानकारी व प्रवर्तन संबंधित कार्रवाई की।
उन्होंने बताया कि विभाग के उडन दस्ता प्रभारी समुन्द्र सिंह कोठारी द्वारा बहाला टोल प्लाजा पर 100 से अधिक हल्के एवं भारी वाहन चालकों एवं परिचालकों को सडक एवं यातायात नियमों संबंधी जानकारी दी गई तथा ट्रक व बस चालकों को स्वस्थ, नशामुक्त जीवन, सुरक्षात्मक वाहन चलाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही परिवहन निरीक्षक द्वारा लगभग 100 आम नागरिकों को सडक सुरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा एवं गुड सेमेरिटन नियमों की जानकारी दी तथा 100 पम्पलेट वितरित किए गए। साथ ही ट्रेनिंग पुलिस एवं परिवहन उडन दस्तों द्वारा विभिन्न श्रेणी के 30 वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई तथा प्रवर्तन कार्यवाही के अंतर्गत 10 बिना सीटबेल्ट, 67 बिना हेलमेट वाहन संचालन, 1 मोबाइल पर बात करने पर, 19 तीन सवारी से अधिक होने, 16 बिना वैध प्रदूषण प्रमाण पत्र संचालित वाहन, 63 निर्धारित गति से अधिक वाहन चलाने, 16 नो पार्किंग, 1 बिना न बर प्लेट संचालित, 10 ओवर डाइमेसन एवं 12 रिफ्लेक्टर टेप से संबंधित चालान किए गए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IND-NZ MATCH: भारत की जीत में चमके अंशुल कंबोज, किफायती गेंदबाजी के दम पर बने प्लेयर ऑफ द मैच