Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आर-सीटू का 12वाँ प्रांतीय सम्मेलन 11 जनवरी को

आर-सीटू का 12वाँ प्रांतीय सम्मेलन 11 जनवरी को


अलवर। अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र की राज्य शाखा राजस्थान ट्रेड यूनियन केंद्र आर-सीटू का 12वाँ प्रांतीय सम्मेलन झनकार होटल हनुमान सर्किल अलवर में 11 जनवरी को प्रात: 11 बजे झंडारोहण के साथ प्रारंभ होगा। जिसमें डेलीगेट शेसन में महासचिव कॉमरेड गोपीकिशन द्वारा राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय व राज्य की राजनैतिक रिपोर्ट पेश की जाएगी।
राजस्थान ट्रेड यूनियन केंद्र अलवर जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी ने बताया कि रिपोर्ट पर डेलीगेटों द्वारा अपना मत रखा जाएगा, साथ ही महंगाई बेरोजगारी के साथ साथ श्रम कानूनों पर हो रहे हमलों पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। वहीं सा प्रदायिकता पर भी प्रस्ताव पारित किया जाएगा, मजदूर को 8 घण्टे काम करने वाले अधिकार पर भी प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।
चौधरी ने बताया कि 12 जनवरी को संगठन की चुनाव प्रक्रिया के अंत में समापन सत्र रखा जाएगा, इस महत्वपूर्ण सत्र में ब्राद्रना संगठनों के मुखिया व किसान मुखिया भी अपने विचार रखेंगे। सम्मेलन मजदूर किसान एकता पर भी जोर देगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IND-NZ MATCH: भारत की जीत में चमके अंशुल कंबोज, किफायती गेंदबाजी के दम पर बने प्लेयर ऑफ द मैच