Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रोटरी क्लब अलवर ने ऋतम्भरा रिजॉर्ट में धूमधाम से मनाया नववर्ष  

रोटरी क्लब अलवर ने ऋतम्भरा रिजॉर्ट में धूमधाम से मनाया नववर्ष  

अलवर। रोटरी क्लब अलवर ने ऋतम्भरा रिजॉर्ट में नववर्ष उत्सव का आयोजन किया, जिसमें क्लब के लगभग 160 सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी रोटेरियन सदस्यों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

क्लब अध्यक्ष दीपक कट्टा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सदस्यों के बीच सौहार्द और उत्साह को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर क्लब के सचिव मुकुंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष बी.डी. अग्रवाल और ए.जी. जितेंद्र खुराना विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम के संयोजक जतन अग्रवाल और सहसंयोजक आशीष खंडेलवाल एवं विकास गुप्ता ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रोटरी क्लब का यह आयोजन आपसी मेलजोल और नववर्ष के उत्साह से भरा रहा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IND-NZ MATCH: भारत की जीत में चमके अंशुल कंबोज, किफायती गेंदबाजी के दम पर बने प्लेयर ऑफ द मैच